लाइव न्यूज़ :

जरूरत से ज्यादा दबाव के कारण हारी, कहा ओसाका ने

By भाषा | Updated: July 27, 2021 18:21 IST

Open in App

तोक्यो, 27 जुलाई (एपी) तोक्यो ओलंपिक में जापान की ‘पोस्टर गर्ल’ रही टेनिस स्टार नाओमी ओसाका उलटफेर का शिकार होकर महिला एकल वर्ग से बाहर हो गई जिससे मेजबान देशवासियों के साथ ही दुनिया भर में उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए ।

खेलों के उद्घाटन समारोह में आखिरी मशालवाहक के रूप में स्टेडियम में पहुंचकर कुंड में ओलंपिक लौ को प्रज्जवलित करने वाली ओसाका ने समारोह के बाद कहा था कि किसी खिलाड़ी के लिये यह सबसे बड़ी उपलबधि है और इस सम्मान को वह ताउम्र नहीं भुला सकेंगी ।

इसी लम्हे को याद करके शायद वह चेक गणराजय की मर्केटा वोंड्रोउसोवा के हाथों महिला एकल स्पर्धा के तीसरे दौर में 1 . 6, 4 . 6 से मिली हार को भुला सकें ।

ओसाका ने कहा ,‘‘ हर हार उदासी का कारण होती है लेकिन इस हार से बहुत दुख हुआ है ।’’

चार बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन और दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी ओसाका तोक्यो ओलंपिक में की पोस्टर गर्ल रही ।

उन्होंने कहा ,‘‘मुझे लगता है कि काफी दबाव था । शायद इसलिये भी कि यह मेरा पहला ओलंपिक था ।’’

दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी का जन्म जापान में हुआ लेकिन वह अमेरिका में पली बढी हैं ।

उनकी प्रतिद्वंद्वी मर्केटा ने भी स्वीकार किया ,‘‘उसके लिये जापान में खेलना और वह भी ओलंपिक में, काफी कठिन था । इतना ज्यादा दबाव कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!