लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन बढ़ा, SAI ने भी 3 मई तक प्रशिक्षण शिविरों को किया स्थगित

By भाषा | Updated: April 14, 2020 11:45 IST

Sports Authority of India (SAI): देश में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 19 दिनों के लॉकडाउन के दूसरे चरण की घोषणा के बाद भारतीय खेल प्राधिकारण ने प्रशिक्षिण शिविरों भी 3 मई तक किया स्थगित

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है तो शिविर भी तीन मई तक स्थगित रहेंगे: साइकोरोना वायरस से भारत में 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित, 300 से ज्यादा की मौत

नई दिल्ली: भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के देश भर के सभी प्रशिक्षण शिविर तीन मई तक स्थगित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोविड-19 महामारी को रोकने के लिये राष्ट्रीय लॉकडाउन में विस्तार की घोषणा करने के बाद यह फैसला किया गया।

साइ सूत्रों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद मंगलवार को पीटीआई से कहा, ‘‘राष्ट्रीय लॉकडाउन के कारण साइ के सभी शिविरों को 14 अप्रैल तक स्थगित किया गया था। हम 14 अप्रैल के बाद आगे के बारे में फैसला करने पर विचार कर रहे थे लेकिन अब जबकि राष्ट्रीय लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है तो शिविर भी तीन मई तक स्थगित रहेंगे।’’

भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों को हालांकि साइ हॉस्टलों में रहने की अनुमति दी जाएगी। चोपड़ा पिछले महीने तुर्की से लौटने के बाद एनआईएस पटियाला में हैं। सूत्रों ने कहा, ‘‘जो खिलाड़ी साइ बेंगलुरू और पटियाला में हैं, वे पूर्व की तरह वहीं रहेंगे।’’ कोरोना वायरस के कारण भारत में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10,000 से अधिक लोग संक्रमित पाये गये हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!