लाइव न्यूज़ :

लियो ने छठे सेकेंड में गोल करके बनाया नया रिकार्ड

By भाषा | Updated: December 21, 2020 10:35 IST

Open in App

मिलान, 21 दिसंबर (एपी) राफेल लियो ने मैच शुरू होने के बाद छठे सेकेंड में गोल करके इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में सबसे तेज गोल करने का रिकार्ड बनाया जिससे एसी मिलान ने सास्सुओलो को 2-1 से पराजित किया।

मिलान की तरफ से दूसरा गोल अलेक्सिस सीलमेकर्स ने किया। इस जीत से एसी मिलान ने सेरी ए तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। वह इंटर मिलान से एक अंक आगे है जिसने एक अन्य मैच में स्पेजिया को 2-1 से हराया।

पुर्तगाल के लियो ने सेरी ए में सबसे तेज गोल करने का पाओलो पोगी का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 2001 में पीसेन्जा की तरफ से फियोरेंटिना के खिलाफ आठवें सेकेंड में गोल किया था।

मिलान ने ट्वीट किया कि 21 वर्षीय लियो ने 6.2 सेकेंड में गोल दागा।

अन्य मैचों में अटलांटा ने रोमा को 4-1 से और लैजियो ने नैपोली को 2-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमहिला प्रीमियर लीग 2026ः आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स को झटका, एलिस पेरी-अनाबेल सदरलैंड ने नाम लिया वापस, इन खिलाड़ी को मौका

भारतमुंबई निकाय चुनावः भाजपा 137 और शिवसेना 90?, मेरे साथ धोखा और विश्वासघात?, रामदास आठवले ने कहा-सीट बंटवारे को लेकर जो हुआ वह ठीक नहीं

पूजा पाठवृन्दावन श्री बांके बिहारी जीः भक्तगण 5 जनवरी 2025 तक मंदिर आने से बचिए?, देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़

भारतबिहार में बहार और अधिकारी पहुंचे अमेरिका और इंडोनेशिया?, 12-15 IAS विदेशी दौरे पर, कोई 90 दिन तो कोई 30-60 दिन छुट्टी पर?, देखिए पूरी सूची

ज़रा हटकेआज आना वेतन देंगे, कल पक्का देंगे?, मालिक नहीं दे रहे थे सैलरी, टूर कंपनी के पूर्व चालक ने बस ही चुरा डाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!