लाइव न्यूज़ :

लेजेंड्स ऑफ चेस: विश्वनाथन आनंद का निराशाजनक प्रदर्शन, आठ हार के साथ टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: July 30, 2020 12:37 IST

Viswanathan Anand: भारत के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद लेजेंड्स ऑफ चेस ऑनलाइन टूर्नामेंट के आखिरी दौर में भी यूक्रेन के वैसिल इवानचुक से हार गए जो उनकी इस टूर्नामेंट में आठवीं हार है

Open in App
ठळक मुद्देविश्वनाथन आनंद लेजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट में क्रेन के वैसिल इवानचुक से हारेआनंद और इवानचुक के बीच 59 बाजियां ड्रॉ रहने के बाद टाईब्रेकर में हुआ फैसला

चेन्नई: भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को 150000 डॉलर इनामी लेजेंड्स ऑफ चेस ऑनलाइन टूर्नामेंट के अंतिम दौर में बुधवार को यूक्रेन के वैसिल इवानचुक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जो प्रतियोगिता में उनकी आठवीं हार है। आनंद नौवें स्थान पर रहे। उनके पीछे सिर्फ ग्रैंडमास्टर पीटर लेको रहे जिन्होंने अंतिम स्थान हासिल किया।

आनंद और इवानचुक के बीच चारों बाजियां ड्रॉ रही जिसके बाद नतीजे के लिए टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा लेकिन वह भी 59 चाल के बाद बराबरी पर छूटा। यूक्रेन का खिलाड़ी निर्णायक बाजी में काले मोहरों के साथ खेला था इसलिए उसे विजेता घोषित किया गया।

विश्वनाथन आनंद टूर्नामेंट में आठ हार के साथ नौवें स्थान पर रहे

50 साल के आनंद सात मैच अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे। मैग्नस कार्लसन टूर पर पदार्पण करते हुए उन्होंने एकमात्र जीत बोरिस गेलफेंड के खिलाफ दर्ज की।

अन्य मैचों में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने व्लादिमीर क्रैमनिक को 3-1 से हराकर शुरुआती चरण के सभी नौ मुकाबले जीते। सेमीफाइनल में अब नॉर्वे के कार्लसन का सामना पीटर स्विडलर से होगा जबकि हंगरी के अनीष गिरी रूस के इयान नेपोमनियाची से भिड़ेंगे। 

टॅग्स :विश्वनाथन आनंद
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलआर प्रज्ञाननंदा बने शतरंज के विश्व नंबर एक खिलाड़ी, डिंग लिरेन को हराकर पाया ये मुकाम

अन्य खेलदेश और दुनिया के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद FIDE के उपाध्यक्ष चुने गए

अन्य खेललेजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट: विश्वनाथन आनंद की लगातार पांचवीं हार

भारत20 जून: मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस खोला गया, ईरान में भूकंप से मारे गए थे 40 हजार लोग, पढ़ें आज का इतिहास

अन्य खेलकोरोना की वजह से 3 महीने से जर्मनी में फंसे थे विश्वनाथन आनंद, आखिरकार स्वदेश लौटेंगे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!