लाइव न्यूज़ :

लेजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट: विश्वनाथन आनंद की लगातार पांचवीं हार

By भाषा | Updated: July 26, 2020 13:58 IST

Viswanathan Anand: विश्वनाथन आनंद को लेजेंड्स ऑफ चेस ऑनलाइन टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा, उन्हें हंगरी के पीटर लेको से 2-3 से मिली शिकस्त

Open in App

चेन्नई: भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को 150000 डॉलर इनामी लेजेंड्स ऑफ चेस ऑनलाइन टूर्नामेंट में हंगरी के पीटर लेको के खिलाफ 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जो उनकी लगातार पांचवीं हार है। पूर्व विश्व चैंपियन आनंद ने अच्छी शुरुआत करते हुए बेस्ट आफ फोर बाजी के मुकाबले की पहली बाजी जीती जिसके बाद अगली दो बाजियां ड्रॉ रही।

लेको ने इसके बाद अंतिम बाजी जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। हंगरी के खिलाड़ी ने इसके बाद टाईब्रेकर जीतकर आनंद की एक और हार सुनिश्चित की। आनंद अब तक कोई मुकाबला नहीं जीत पाए हैं और अंक तालिका में अंतिम स्थान पर चल रहे हैं।

मैग्नस कार्लसन शतरंज टूर पर पहली बार खेल रहे आनंद को इससे पहले पीटर स्विडलर, मैग्नस कार्लसन, व्लादिमीर क्रैमनिक और अनीष गिरी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन ने जोरदार वापसी करते हुए अनुभवी वेसिल इवानचुक को 3-2 से हराया।

राउंड 5 के परिणाम: पीटर लेको ने विश्वनाथन आनंद को 3-2 से हराया; मैग्नस कार्लसन ने वासिल इवानचुक को 3-2 से हराया: व्लादिमीर क्रैमनिक ने डिंग लिरेन को 2.5-1.5 से हराया; अनीश गिरी ने बोरिस गेलफैंड को 2.5-1.5 से हराया; इयान नेपानोमियाचची ने पीटर स्विडलर को 3-1 से हराया।

टॅग्स :विश्वनाथन आनंद
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलआर प्रज्ञाननंदा बने शतरंज के विश्व नंबर एक खिलाड़ी, डिंग लिरेन को हराकर पाया ये मुकाम

अन्य खेलदेश और दुनिया के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद FIDE के उपाध्यक्ष चुने गए

अन्य खेललेजेंड्स ऑफ चेस: विश्वनाथन आनंद का निराशाजनक प्रदर्शन, आठ हार के साथ टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर रहे

भारत20 जून: मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस खोला गया, ईरान में भूकंप से मारे गए थे 40 हजार लोग, पढ़ें आज का इतिहास

अन्य खेलकोरोना की वजह से 3 महीने से जर्मनी में फंसे थे विश्वनाथन आनंद, आखिरकार स्वदेश लौटेंगे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!