लाइव न्यूज़ :

ली ने आस्ट्रेलिया के दो मैच के बाद कमिंस को आराम देने के फैसले पर सवाल उठाये

By भाषा | Updated: December 3, 2020 15:04 IST

Open in App

सिडनी, तीन दिसंबर पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हाल में भारत के खिलाफ समाप्त हुई श्रृंखला के महज दो मैचों के बाद पैट कमिंस को आराम देने के आस्ट्रेलियाई फैसले पर सवाल उठाये।

तेज गेंदबाजी के अगुआ कमिंस अगस्त में इंग्लैंड दौरे के लिये आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये भी खेले थे। उन्हें कार्यभार प्रबंधन के तहत अंतिम वनडे के लिये आराम दिया गया है और वह आगामी टी20 श्रृंखला का भी हिस्सा नहीं होंगे।

ली ने ‘फॉक्सस्पोर्ट्स डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘‘यह शायद उसका फैसला नहीं होगा, वह शायद खेलना चाहता होगा, खिलाड़ी आमतौर पर खेलना चाहते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दो मैचों के बाद उन्हें थकना नहीं चाहिए। मैंने हमेशा पाया है कि व्यक्तिगत रूप से मैं जितने ज्यादा मैच खेलता था, उतना ज्यादा बेहतर लय में होता था। ’’

आस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों को शुक्रवार से कैनबरा में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में भिड़ना है।

ली की राय है कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल है तो उसे आराम दिया जा सकता है लेकिन फिट खिलाड़ियों को जितने ज्यादा संभव हो, उतने मैच खेलने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे एक हफ्ते का भी ब्रेक मिलता है, भले ही यह टूर्नामेंट में ब्रेक है या फिर मुझे आराम दिया गया, तो इसके बाद आपको फिर से लय हासिल करनी होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!