लाहिड़ी चार अंडर 68 का कार्ड खेलने के बाद भी संयुक्त 55वें स्थान पर

By भाषा | Updated: November 19, 2021 19:38 IST2021-11-19T19:38:28+5:302021-11-19T19:38:28+5:30

Lahiri still tied 55th after playing four-under 68 | लाहिड़ी चार अंडर 68 का कार्ड खेलने के बाद भी संयुक्त 55वें स्थान पर

लाहिड़ी चार अंडर 68 का कार्ड खेलने के बाद भी संयुक्त 55वें स्थान पर

सेंट सिमंस आइलैंड (जॉर्जिया), 19 नवंबर भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी आरएसएम क्लासिक के शुरुआती दिन शुक्रवार को यहां चार अंडर 68 का कार्ड खेलने के बावजूद संयुक्त रूप से 55वें स्थान पर है।

लाहिड़ी ने पार-72 वाले कोर्स पर शुरुआती नौ होल में तीन अंडर के स्कोर के साथ शानदार शुरुआत की लेकिन वह आखिरी नौ होल में सिर्फ एक बर्डी लगा सके।

सेबास्टियन मुनोज पार-70 वाले कोर्स पर 10 अंडर 60 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

टूर्नामेंट दो अलग-अलग कोर्स पर खेला जा रहा है। प्लांटेशन कोर्स, पार-72 का जबकि सी-साइड कोर्स, पार-70 का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lahiri still tied 55th after playing four-under 68

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे