लाइव न्यूज़ :

लाहिड़ी कोविड से संक्रमित, पीजीए टूर पर कम से कम दो टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:54 IST

Open in App

हिल्टन हेड आइलैंड (अमेरिका), 19 अप्रैल भारत के शीर्ष गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके कारण वह पीजीए टूर पर कम से कम दो टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

लाहिड़ी को शनिवार को उनके परीक्षण की रिपोर्ट मिली थी और वह तभी से पृथकवास में हैं।

लगातार दूसरी बार ओलंपिक में हिस्सा लेने की दावेदारी पेश कर रहे 33 साल के लाहिड़ी ने वालेरो टेक्सास ओपन में पांचवें स्थान पर रहते हुए फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। अब वह कम से कम दो हफ्ते गोल्फ कोर्स से दूर रहेंगे।

हाल में शीर्ष पांच में जगह बनाने के साथ लाहिड़ी ने ओलंपिक में जगह बनाने का दावा मजबूत कर दिया है। वह एक या दो टूर्नामेंट में बाहर रहने के बावजूद अप्रैल के मध्यमें वेल्स फार्गो टूर्नामेंट के साथ वापसी कर सकते हैं और फिर बायर्न नेल्सन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

ओलंपिक में जगह बनाने के लिए उन्हें इसके बाद भी कुछ और टूर्नामेंटों में खेलने का मौका मिलेगा।

पिछली हफ्ते लाहिड़ी आरबीसी हेरिटेज में कट हासिल करने से चूक गए थे। उन्होंने पहले दौर में 71 और दूसरे दौर में 75 का लचर स्कोर बनाया था। लाहिड़ी ने इसके बाद अभ्यास और अपने खेल पर काम करने के लिए न्यू ओरलियांस में ज्यूरिख क्लासिक में हिस्सा नहीं लिया।

लाहिड़ी हालांकि अब ना तो अभ्यास कर पाएंगे और ना ही अगले हफ्ते वाल्स्पर चैंपियनशिप में हिस्सा ले पाएंगे।

लाहिड़ी ने ट्वीट किया, ‘‘लगता है कि महामारी ने लाहिड़ी को शिकार बना लिया। शनिवार सुबह पॉजिटिव पाया गया, पृथकवास में हूं और बाहर आने का इंतजार कर रहा हूं। सभी सुरक्षित रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!