लाहिड़ी ने 71 का कार्ड खेल कट हासिल किया, अटवाल चूके

By भाषा | Published: February 27, 2021 02:54 PM2021-02-27T14:54:17+5:302021-02-27T14:54:17+5:30

Lahiri achieved a card game cut of 71, Atwal missed | लाहिड़ी ने 71 का कार्ड खेल कट हासिल किया, अटवाल चूके

लाहिड़ी ने 71 का कार्ड खेल कट हासिल किया, अटवाल चूके

रियो ग्रेंडे, 27 फरवरी अनुभवी भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने प्यूर्टो रिको ओपन के दूसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेल संयुक्त 38वें स्थान के साथ कट हासिल किया।

पहले दौर दो अंडर 70 का स्कोर करने वाले लाहिड़ी का 36 होल के बाद कुल स्कोर तीन अंडर 141 है।

चार महीने के मुश्किल समय के बाद खेल के मैदान पर वापसी कर रहे अर्जुन अटवाल हालांकि 71 और 76 के स्कोर के साथ कट हासिल करने से चूक गये। भारतीय मूल के गोल्फर स्वीडन के गोल्फर डेनियल चोपड़ा (74, 71) भी कट हासिल करने में नाकाम रहे।

दूसरे दौर मे पांच अंडर 67 का कार्ड खेलने वाले ब्रांडोन वू कुल 11 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lahiri achieved a card game cut of 71, Atwal missed

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे