लाइव न्यूज़ :

La Liga: विलारीयाल को 4-1 से रौंदकर तालिका में नंबर एक, जूड बेलिंगहैम, रोड्रिगो, ब्राहिम डियाज और लुका मोड्रिक ने किया धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2023 15:20 IST

La Liga: मुकाबले के दौरान डिफेंडर डेविड अलबा के घुटने में गंभीर चोट लगने से हालांकि रीयाल मैड्रिड को झटका भी लगा।

Open in App
ठळक मुद्देअलबा को चोट से उबरने के लिए सर्जरी की जरूरत होगी।विलारीयाल के लिए मैच का इकलौता गोल जोस लुइस मोरालेस ने किया।बार्सिलोना को वालेंसिया ने शनिवार को 1-1 की बराबरी पर रोका था।

La Liga: जूड बेलिंगहैम, रोड्रिगो, ब्राहिम डियाज और लुका मोड्रिक के गोल के बूते रीयाल मैड्रिड रविवार को विलारीयाल को 4-1 से शिकस्त देकर लालीगा (स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। इस मुकाबले के दौरान डिफेंडर डेविड अलबा के घुटने में गंभीर चोट लगने से हालांकि रीयाल मैड्रिड को झटका भी लगा।

टीम ने मैच के बाद बताया कि अलबा को चोट से उबरने के लिए सर्जरी की जरूरत होगी। विलारीयाल के लिए मैच का इकलौता गोल जोस लुइस मोरालेस ने किया। रीयाल मैड्रिड की टीम इस जीत के बाद गिरोना पर एक अंक की बढत के साथ तालिका में शीर्ष पर है। मैड्रिड के 17 मैचों में 42 जबकि गिरोना के 16 मैचों में 41 अंक है।

रीयाल मैड्रिड से सात अंक पीछे तीसरे स्थान पर काबिज गत चैम्पियन बार्सिलोना को वालेंसिया ने शनिवार को 1-1 की बराबरी पर रोका था। छठे स्थान पर रहे रीयाल सोसिदाद को किस्मत का साथ नहीं मिला और टीम को रीयाल बेटिस के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेलना पड़ा। सोसिदाद के तीन गोल अस्वीकार कर दिए गए जबकि दो बार गेंद गोलपोस्ट से टकरा कर बाहर की ओर निकल गयी। 

टॅग्स :Real MadridSpain
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

कारोबारMohan Yadav Dubai-Spain Visit: 10-10 पॉइंट्स में जानें दुबई-स्पेन यात्रा की सफलता?, वैश्विक स्तर पर सीएम मोहन यादव ने खेला जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक, क्या आपने किया इन लाइनों पर गौर?

कारोबारबार्सिलोना में सीएम यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!