लाइव न्यूज़ :

कृष्णा के करिश्माई गोल ने एटीके मोहन बागान को शीर्ष पर पहुंचाया

By भाषा | Updated: February 14, 2021 22:00 IST

Open in App

मडगांव, 14 फरवरी फिजी के स्ट्राइकर रॉय कृष्णा द्वारा 85वें मिनट में किए गए गोल की मदद से मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को यहां जमशेदपुर एफसी को हराकर अंक तालिका के शीर्ष से मुम्बई सिटी एफसी को हटा दिया है।

कृष्णा ने अपने सबसे भरोसेमंद साथी डेविड विलियम्स के पास पर मैच के 85वें मिनट में गोल किया और अपनी टीम की 1-0 से जीत सुनिश्चित की।

एटीके मोहन बागान 17 मैचों में 11वीं जीत के दम पर 36 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। मुम्बई (34) को लम्बे समय बाद यह स्थान छोड़ना पड़ा। दोनों टीमें हालांकि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

जमशेदपुर की यह 18 मैचों में सातवीं हार है। वह 21 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्कूलों की मनमानी पर लगाम! अब स्कूल एक बार में नहीं वसूल पाएंगे महीने भर से ज्यादा की फीस

भारतJabalpur cruise accident: चीखें, दहशत और हाथ में 'सीलबंद' लाइफ जैकेट; नए वीडियो ने खोली सुरक्षा दावों की पोल

भारतJammu-Kashmir Weather: मई में भारी बारिश का अनुमान, क्या मार्च-अप्रैल की 24% कमी की हो पाएगी भरपाई?

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: वैश्विक तनाव के बीच भी भारतीय तेल कंपनियों ने अपडेट किए दाम, चेक करें आज की दरें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!