लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने के मेरे विश्वास को डगमगाने में कोविड-19 विफल रहा: नवजोत

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:35 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 मई कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह से उबरने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की अग्रिम पंक्ति की खिलाड़ी नवजोत कौर ने सोमवार को कहा कि यह खतरनाक वायरस भी आगामी तोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने के उनके आत्मविश्वास को नहीं डिगा सका है।

नवजोत महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल समेत उन खिलाड़ियों में शामिल थीं जो 10 दिनों के ब्रेक के बाद राष्ट्रीय शिविर में वापसी पर कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पायी गयी थी।

सभी खिलाड़ी 14 दिनों तक पृथकवास पर रहने के बाद इससे उबर गयी।

नवजोत ने कहा, ‘‘ जब हमने सुना कि कोविड-19 जांच में हम पॉजिटिव आये हैं तब हमें काफी निराशा हुई। हमारी चिंता यह थी कि सभी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद भी हम संक्रमित कैसे हो गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम में बीमारी के मामूली लक्षण थे , लेकिन दो सप्ताह तक पृथकवास पर रहना चुनौतीपूर्ण था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज हमने हल्का अभ्यास किया और मैदान पर वापसी करना अच्छा रहा। मैं पृथकवास के दौरान अपने रूम में हल्का अभ्यास करती थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इन चुनौतियों से हम अपने आत्मविश्वास को कम नहीं होने दे रहे हैं। ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले सभी एथलीटों के प्रशिक्षण के लिए ये चुनौतीपूर्ण समय है लेकिन लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना महत्वपूर्ण है और इस मामले में हम सबकी यही सोच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!