लाइव न्यूज़ :

शमी को ट्रोल करने वाले ‘ रीढहीन लोगों’ को कोहली ने लताड़ा, कहा आलोचना निराशाजनक

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:00 IST

Open in App

दुबई, 30 अक्टूबर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में मिली हार के बाद धर्म को लेकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को निशाना बनाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें ‘ रीढहीन लोगों का समूह’ करार दिया ।

पाकिस्तान से दस विकेट से मिली हार के बाद शमी आलोचकों के निशाने पर थे हालांकि कोहली ने मैच के बाद कहा था कि पाकिस्तान ने भारतीय टीम से बेहतर प्रदर्शन किया ।

कोहली ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैदान पर हमारे खेलने की एक अच्छी वजह है । सोशल मीडिया पर लिखने वाले वे रीढहीन लोग नहीं जिनमें किसी व्यक्ति से आमने सामने बात करने का साहस नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह इंसानियत का सबसे निचला स्तर है । किसी पर धर्म के आधार पर हमला करने से ज्यादा निराशाजनक कुछ नहीं हो सकता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कभी धर्म के आधार पर पक्षपात के बारे में नहीं सोचा । धर्म बहुत पवित्र चीज है । हमारे भाइचारे और दोस्ती को हिलाया नहीं जा सकता और इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता । जो लोग हमें समझते हैं, मैं उन्हें श्रेय देता हूं ।’’

भारत की हार के बाद शमी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैकड़ों संदेश थे जिनमें लिखा गया था कि वह गद्दार है और उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर देना चाहिये । उनके प्रशंसकों और हर क्षेत्र की जानी मानी हस्तियों ने हालांकि उनका समर्थन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!