लाइव न्यूज़ :

आउट होने पर नाराजगी जताने पर कोहली को फटकार

By भाषा | Updated: April 15, 2021 10:23 IST

Open in App

चेन्नई , 15 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के मैच में आउट होने पर गुस्से में कुर्सी को लात मारने के कारण आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर फटकार लगाई गई ।

कोहली ने 29 गेंद में 33 रन बनाये हालांकि वह अपने चिर परिचित फॉर्म में नहीं दिखे । उनकी टीम ने छह रन से मैच जीता ।

आईपीएल ने एक बयान में कहा ,‘‘ कोहली ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार किया है ।इसके लिये मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।’’

इस मैच में मैच रैफरी वी नारायण कुट्टी थे जबकि नितिन मेनन और उल्हास गंधे मैदानी अंपायर थे ।

कोहली को जैसन होल्डर ने शॉर्ट गेंद पर डीप में विजय शंकर के हाथों लपकवाया । इसके बाद टीवी रिप्ले में दिखाया गया कि कोहली हताशा में डगआउट में कुर्सी को पैर से मार रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!