लाइव न्यूज़ :

कोहली, पुजारा और इशांत ने कोविड-19 का पहला टीका लगवाया

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई भारतीय कप्तान विराट कोहली, सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा ने सोमवार को कोविड-19 का पहला टीका लगवाया।

मुंबई में रहने वाले कोहली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है जबकि इशांत और उनकी पत्नी प्रतिमा ने भी टीकाकरण केंद्र की अपनी फोटो ट्विटर पर डाली है।

इशांत ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है, ‘‘इसके लिये आभारी हूं तथा इस काम में लगे सभी लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं। व्यवस्था के सुचारू संचालन से खुशी हुई। सभी जल्द से जल्द टीका लगवायें।’’

पुजारा भी अपनी पत्नी के साथ टीकाकरण केंद्र पहुंचे थे।

पुजारा ने ट्वीट किया, ‘‘पूजा और मैंने आज पहला टीका लगाया। आप सभी से अपील है कि अगर आप पात्र हैं तो टीका लगवाएं।

भारतीय उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, तेज गेंदबाज उमेश यादव और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहले ही टीका लगवा चुके हैं।

भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के साढ़े तीन महीने के दौरे पर रवाना होगी। इस दौरान वह न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल तथा उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

भारत में अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!