लाइव न्यूज़ :

कोहली विजयी संयोजन में बदलाव करने के पक्ष में नहीं

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:50 IST

Open in App

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि पिछले मैच में सफलता हासिल करने वाली टीम के संयोजन को बदलने का कोई कारण नहीं है, लेकिन अगर पिच स्पिनरों के अनुकूल हुई तो अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। ऑफ स्पिनर अश्विन को अंतिम एकादश में जगह नहीं देने पर हो रही बहस के बीच कोहली ने साफ कर दिया कि वह बुधवार से शुरू हो रहे मैच के लिए विजयी एकादश में कोई बदलाव करने पर विचार नहीं कर रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास बदलाव करने का कोई कारण नहीं है, जब तक कि पिछले टेस्ट में खेलने वालों को चोट न लगी हो। आप विजयी संयोजन को छेड़ना नहीं चाहते, खासकर जब टीम ने दूसरे टेस्ट में इतनी अविश्वसनीय जीत हासिल की हो।’’उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि भारत पिच की स्थिति को देखते हुए अश्विन को खिलाने की कोशिश कर सकता है।उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन अश्विन पर फैसला करने से पहले आकलन करेगा कि तीसरे और चौथे दिन पिच का मिजाज कैसा रह सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक अश्विन के खेलने का सवाल है तो हम पिच को देखकर काफी हैरान हैं। ईमानदारी से कहूं तो हम ऐसी पिचें देख रहे हैं, जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी।’’कोहली ने कहा, ‘‘ मैंने सोचा था कि पिच पर बहुत घास होगी। यह अधिक जीवंत होगी। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।’’टीम में अगर अश्विन को मौका मिलता है तो रविन्द्र जडेजा अंतिम एकादश से बाहर हो सकते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!