लाइव न्यूज़ :

भारतीय खो-खो महासंघ ने की महिला टीम की कप्तान नसरीन की मदद, दिए एक लाख रुपये

By भाषा | Updated: April 25, 2020 06:53 IST

Nasreen: केकेएफआई के महासचिव एमएस त्यागी ने कहा, ‘‘हम हमेशा खिलाड़ियों और योग्य प्रतिभाओं का समर्थन करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राष्ट्रीय खिलाड़ी को ऐसी अभूतपूर्व स्थिति में कठिन समय का सामना करना पड़ा

Open in App
ठळक मुद्देअपने परिवार को आर्थिक संकट में घिरने पर भारतीय खो खो कप्तान नसरीन ने लगाई थी मदद की गुहारनसरीन की कप्तानी में भारत ने दक्षिण एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था

नई दिल्ली: भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) ने कोविड-19 महामारी में आर्थिक परेशानी का सामना कर रही भारतीय महिला टीम की कप्तान नसरीन शेख को एक लाख रुपये की मदद की है। बाइस साल की इस खिलाड़ी ने 2019 दक्षिण एशियाई खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

नसरीन को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से छात्रावृति मिलती है। नसरीन के पिता दैनिक बाजार में बर्तन बेचने का कारोबार करते हैं लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले काफी समय से वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं जिससे परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया।

केकेएफआई अधिकारियों को जब नसरीन के बारे में पता चला तो उन्होंने इस खिलाड़ी के बैंक खाते में एक लाख रुपये हस्तांतरित किये। केकेएफआई के महासचिव एमएस त्यागी ने कहा, ‘‘हम हमेशा खिलाड़ियों और योग्य प्रतिभाओं का समर्थन करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राष्ट्रीय खिलाड़ी को ऐसी अभूतपूर्व स्थिति में कठिन समय का सामना करना पड़ा।’’

त्यागी ने कहा कि केकेएफआई ने स्थानीय स्वंयसेवकों की मदद से कई अन्य खिलाड़ियों और बेघरों को भोजन के पैकेट मुहैया कराये हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!