लाइव न्यूज़ :

खेलो इंडिया: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के बेटे ने शूटिंग में जीता गोल्ड, विमेंस स्पर्धा में मछुआरे की बेटी ने किया कमाल

By भाषा | Updated: January 12, 2019 20:11 IST

मानवादित्य ने पहले 10 निशानों में सिर्फ पांच में ही सही स्कोर किया लेकिन इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी करते हुए स्वर्ण जीता।

Open in App

पुणे: राजस्थान के मानवादित्य सिंह राठौड़ (19) ने शनिवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-21 ट्रैप निशानेबाजी में खराब शुरूआत के बाद वापसी करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। एथेंस ओलंपिक (2004) में रजत पदक विजेता और केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के बेटे मानवादित्य यहां के शिव छत्रपति स्टेडियम खेल परिसर में पुरूषों के फाइनल में शीर्ष पर रहे। 

महिलाओं में मध्य प्रदेश की मछुआरे की बेटी मनीषा कीर ने महिलाओं की अंडर-21 ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली मनीषा ओलंपियन मनशेर सिंह से प्रशिक्षण लेती है। उन्होंने दिल्ली की कीर्ति गुप्ता को 38-35 के स्कोर से मात दी। 

मानवादित्य ने अच्छी शुरुआत नहीं की थी, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को संभाला। इधर मानवादित्य ने लय हासिल की तो वहीं एशियाई खेल-2018 में रजत पदक जीतने वाले लक्ष्य श्योराण अपनी लय खो बैठे और चौथे स्थान पर रहे। हरियाणा के भोवनीश मेनडिराटा और उत्तर प्रदेश के शार्दूल विहान को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। 

मानवादित्य ने पहले 10 निशानों में सिर्फ पांच में ही सही स्कोर किया लेकिन इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी करते हुए स्वर्ण जीता। 

जीत के बाद इस युवा निशानेबाज ने कहा, 'आपके पास दो विकल्प होते हैं- या तो लड़ो या हार मान लो। आप जब अभ्यास में काफी मेहनत करते हैं तो आपका दिल हार मानने को नहीं कहता। आप उसके लिए लड़ते हैं जो आपके लिए सही है। मुझे अपने आप को परखने का समय मिला।' 

मानवादित्य ने क्वालीफिकेशन में 125 में से 116 अंक हासिल कर तीसरे स्थान के साथ फाइनल में जगह बनाई थी।  मानवादित्य ने फाइनल में दवाब के बारे में कहा, 'मेरा मानना है कि दवाब जरूरी है क्योंकि यह आपको सचेत रखता है। आपको बस अपने आप को ज्यादा सोचने से बचाना होता है। मेरे माता-पिता ने मुझे अच्छी तरह से गाइड किया है। मैं सही हाथों में हूं।' 

युवा ओलंपिक की रजत पदक विजेता मेहुली घोष ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल अंडर-21 का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुषों के अंडर-21 रैपिड फायर पिस्टल 25 मीटर में हरियाणा के आदर्श सिंह पहले स्थान पर रहे।

टॅग्स :खेलो इंडियाराजवर्द्धन सिंह राठौर
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

भारतओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को 3, 2 और 1 करोड़ रुपये, सांसद खेल महोत्सव-‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन

भारतईस्ट विनोद नगर स्टेडियम आज से सांसद खेल महोत्सव शुरू, 18 स्थान पर 11 खेल में भाग लेंगे प्रतिभागी

अन्य खेलJammu-Kashmir: पहली बार डल झील में आयोजित होगा खेलो इंडिया

भारतBudget 2025: ‘खेलो इंडिया’ पर पैसे की बारिश?, 351.98 करोड़ रुपये, खिलाड़ी लाएंगे गोल्ड और सिल्वर मेडल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम