लाइव न्यूज़ :

Khelo India Winter Games 2023: 11 स्पर्धाओं में 1500 खिलाड़ी भाग लेंगे, अनुराग ठाकुर ने कहा- गुलमर्ग में होने वाला सबसे बड़ा आयोजन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 22:30 IST

Khelo India Winter Games 2023: अगले छह दिनों की अवधि में 11 खेल आयोजनों में भाग लेने के लिए देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1500 से अधिक खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में शीतकालीन खेलों का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा।गर्मजोशी से पारंपरिक स्वागत किया गया। पूरे साल युवा खेलों, विश्वविद्यालय खेलों और शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाता है। 

Khelo India Winter Games 2023: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि गुलमर्ग में होने वाला खेलो इंडिया शीतकालीन खेल अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा जिसमें छह दिनों में 11 स्पर्धाओं में देश भर से 1500 खिलाड़ी भाग लेंगे।

ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अगले छह दिनों की अवधि में 11 खेल आयोजनों में भाग लेने के लिए देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1500 से अधिक खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं। यह देश में शीतकालीन खेलों का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा।’’

ठाकुर ने इस मौके पर तंगमर्ग में स्नो क्रिकेट मैच में भी भाग लिया जहां उनका गर्मजोशी से पारंपरिक स्वागत किया गया। ठाकुर ने कहा, ‘‘ हिमपात के बाद शीतकालीन खेल वहां हो रहे है जिससे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। मैं गर्मजोशी से स्वागत और आतिथ्य के लिए स्थानीय लोगों का शुक्रगुजार हूं।’’ ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया एक खेल आंदोलन है जिसके तहत पूरे साल युवा खेलों, विश्वविद्यालय खेलों और शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाता है। 

टॅग्स :Khelo India Kheloअनुराग ठाकुरखेलो इंडिया युवा खेलKhelo India Youth Game
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को 3, 2 और 1 करोड़ रुपये, सांसद खेल महोत्सव-‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम