लाइव न्यूज़ :

के श्रीकांत और बी साई प्रणीत खेल रत्न के लिए नामित

By भाषा | Updated: July 1, 2021 13:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत को भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया है।

बीएआई ने तीन खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए भी नामित किया है।

विश्व चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक जीतने वाले प्रणीत तोक्यो खेलों की पुरुष एकल स्पर्धा में क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

श्रीकांत पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन 2017 में उन्होंने चार खिताब जीते थे।

बीएआई ने एचएस प्रणय, प्रणव जैरी चोपड़ा और समीर वर्मा को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है।

संघ ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए एस मुरलीधरन और पीयू भास्कर बाबू के नाम भेजे हैं।

मुरलीधरन को पहले ही जीवनपर्यंत उपलब्धियों के वर्ग में द्रोणाचार्य पुरस्कार मिल चुका है।

लीरॉय डिसा और पीवीवी लक्ष्मी के नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!