लाइव न्यूज़ :

जूनियर हॉकी विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका नौवें और पाकिस्तान 11वें स्थान पर रहा

By भाषा | Updated: December 4, 2021 21:49 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार दिसंबर दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में चल रहे एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कोरिया को 4-0 से हराकर नौवां स्थान हासिल किया।

नौवें-10वें स्थान के वर्गीकरण मैच में दक्षिण अफ्रीका पूरी तरह से हावी रहा। टीम ने कप्तान गाय मॉर्गन (35वें, 47वें मिनट), ट्रेवर डी लोरा (47वें) और जेनानी क्राई (53वें मिनट) द्वारा पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

इस मैच से पहले पाकिस्तान की जूनियर टीम ने पोलैंड को 5-0 से हराकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में 11वें स्थान पर रहे।

इस खेल की दमदार टीम रही पाकिस्तान के लिए रिजवान अली (दूसरा, छठा) ने दो पेनल्टी कार्नर को गोल में बदले जबकि मोइन शकील (22वें), कप्तान अब्दुल राणा (30वें) और मुहम्मद हम्मादुद्दीन (43वें) ने मैदानी गोल दागे।

दिन के मुकाबले में कनाडा ने चिली को 2-1 से हराकर शनिवार को 13वां स्थान हासिल किया जबकि अमेरिका ने पेनल्टी शूट-आउट में मिस्र पछाड़कर अपने अभियान को 15वें स्थान पर खत्म किया।

कनाडा ने जॉन जैकोबी (40वें मिनट) और तनवीर कांग (52वें मिनट) के मैदानी गोल के जरिये 13वें-14वें स्थान के प्ले-ऑफ के करीबी मैच में जीत हासिल की।

चिली की ओर से एकमात्र गोल अगस्टिन अमोरोसो ने 57वें मिनट में पेनल्टी कार्नर से किया।

वर्गीकरण के एक अन्य मैच में पूर्व भारतीय खिलाड़ी एवं कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अमेरिका ने पेनल्टी शूट-आउट में मिस्र को 3-0 से हराया।

मिस्र की ओर से दोनों गोल पहले और 24वें मिनट में अब्देलरहमान एल्गनायनी ने किये।

अमेरिका की टीम चौथे और आखिरी क्वार्टर में दो गोल से पिछड़ रही थी लेकिन टायमैन क्लोएन ने 53वें और 60वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

अमेरिका के लिए यह टूर्नामेंट में पहली जीत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!