लाइव न्यूज़ :

जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप: प्रियांश ने जीता सिल्वर मेडल, टीम इवेंट में ब्रॉन्ज पर कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2021 20:12 IST

देहरादून के सर्वे ऑफ इंडिया स्टेडियम में जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रियांश ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ी प्रियांश ने जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते दो मेडलजूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपिनशिप में कंपाउंड कैटेगरी में दिल्ली के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

देहरादून(उत्तराखंड):  जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ी प्रियांश ने कंपाउंड कैटेगरी में अपना परचम लहराया है। ये प्रतिस्पर्धा देहरादून के सर्वे ऑफ इंडिया स्टेडियम में चल रही है।  

सीमांत विहार, कौशांबी के निवासी प्रियांश ने व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड प्रतिस्पर्द्धा में दूसरा स्थान लेकर सिलवर मेडल (रजत पदक) हासिल किया है। प्रियांश ने कंपाउंड कैटेगरी तीरंदाजी के नेशनल रैकिंग में भी 5 वां स्थान हासिल कर लिया है।

वहीं, ग्रुप इवेंट में भी प्रियांश और उनके साथियों ने तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपिनशिप में कंपाउंड कैटेगरी में दिल्ली राज्य के खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा। दिल्ली टीम के मशहूर कोच लोकेश चंद और अजीत कुमार की बदौलत ज्यादा मेडल दिल्ली की टीम के खाते में आए। 

बता दें कि दिल्ली टीम के ज्यादातर बच्चे यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से चुने गए थे जहां इन बच्चों को लोकेश चंद और अजीत कुमार ट्रेनिंग देते हैं। 

जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप (कंपाउंड कैटेगरी) के चीफ गेस्ट उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार थे। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। इस खास मौके पर ओलंपिक तीरंदाज डोला बनर्जी और पूर्णिमा मोहंती भी मौजूद रहीं।

टॅग्स :तीरंदाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतपैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिपः नंबर-1 ओजनूर गिर्डी को 146-143 से हराकर शीतल देवी ने जीता गोल्ड, एक दिन में 3 पदक

अन्य खेलWorld Championships: पुरुष रिकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर, भारत के लिए निराशाजनक

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

भारततीरंदाजी विश्व कप 2025ः रजत और कांस्य पदक जीता, ज्योति सुरेखा वेन्नम ने किया कमाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!