लाइव न्यूज़ :

ज्हान्वी और लखमेहर को संयुक्त बढ़त

By भाषा | Updated: September 16, 2021 21:01 IST

Open in App

नोएडा, 16 सितंबर ज्हान्वी बख्शी गुरुवार को यहां दूसरे दौर में मुश्किल हालात में तीन ओवर 75 के स्कोर के साथ महिला पेशेवर गोल्फ टूर के नौवें चरण में लखमेहर परदेसी के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बनाने में सफल रही।

बारिश और मैदान गीला होने के कारण परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी और ऐसे में पहले दौर में 78 का स्कोर बनाने के बाद ज्वान्वी ने दूसरे दौर में तीन ओवर के स्कोर से बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल नौ ओवर 153 का स्कोर बनाया।

पहले दौर में तीन ओवर 75 के स्कोर से एकल बढ़त बनाने वाली लखमेहर दूसरे दौर में 78 का स्कोर ही बना पाई और ज्हान्वी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही है।

सहर अटवाल (80-74) और हिताशी बख्शी (79-75) 10 ओवर 154 के स्कोर से संयुक्त तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

पिछले दो टूर्नामेंट में से एक जीतने वाली एमेच्योर स्नेहा (81-74) ने दूसरे दौर में शानदार वापसी की और वह 11 ओवर 155 के स्कोर से संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। त्रिमान सलुजा (77-78) और श्वेता मानसिंह (80-77) संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!