लाइव न्यूज़ :

जापान ने भारत को 5-3 से हराकर उलटफेर किया, फाइनल में कोरिया से होगी भिड़ंत

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:08 IST

Open in App

ढाका, 21 दिसंबर गत चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत को एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (एसीटी) पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में मंगलवार को यहां जापान के खिलाफ 3-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

मैच शुरू होने से पहले भारत को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था जिसने अपने अंतिम राउंड रोबिन मैच में इसी टीम को 6-0 से शिकस्त दी थी। भारत का जापान के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड भी अच्छा है लेकिन विरोधी टीम ने सेमीफाइनल में गत चैंपियन टीम को चौंका दिया।

मंगलवार को जापान की टीम बिलकुल बदली हुई नजर आई और उसने शुरुआत से ही मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम की रक्षा पंक्ति को भेदना शुरू कर दिया।

जापान को शोता यमादा ने पहले ही मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर बढ़त दिलाई जबकि रेइकी फुजिशिमा (दूसरे मिनट), योशिकी किरिशिता (14वें मिनट), कोसेई कवाबे (35वें मिनट) और रयोमा ओका (41वें मिनट) ने भी गोल दागे।

भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह (17वें मिनट), उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह (43वें मिनट) और हार्दिक सिंह (58वें मिनट) ने गोल किए।

भारत और जापान की टीम इससे पहले 18 बार आमने सामने थी जिसमें से भारत ने 16 मैचों में जीत दर्ज की जबकि उसे एक मैच में हार का सामना करना पड़ा और एक मुकाबला ड्रॉ रहा।

जापान खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा जबकि बुधवार को कांस्य पदक के प्ले आफ में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दक्षिण कोरिया ने एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 6-5 से हराया।

भारत राउंड रोबिन चरण में अजेय रहता हुआ शीर्ष पर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!