लाइव न्यूज़ :

जापान ने आत्मघाती गोल के दम पर आस्ट्रेलिया का विजय अभियान रोका

By भाषा | Updated: October 13, 2021 11:38 IST

Open in App

सियोल, 13 अक्टूबर (एपी) आस्ट्रेलिया का आत्मघाती गोल जापान के लिये संजीवनी बन गया जिसने अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप फुटबॉल में सीधे प्रवेश करने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

आस्ट्रेलिया के डिफेंडर अजीज बेहिच ने मंगलवार को खेले गये मैच में 85वें मिनट में अपने गोल में गेंद मार दी जिससे जापान 2-1 से जीत दर्ज करने में सफल रहा। इससे आस्ट्रेलिया का एशियाई विश्व कप क्वालीफाईंग में लगातार 11 मैच जीतने का विजय अभियान भी थम गया।

इस जीत के साथ जापान के चार मैचों में छह अंक हो गये हैं। वह ग्रुप बी में सऊदी अरब से छह और आस्ट्रेलिया से तीन अंक पीछे है।

प्रत्येक ग्रुप से चोटी की दो टीमें ही विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करेंगी।

सैतामा स्टेडियम में खेले गये मैच में आओ तनाका ने जापान को शुरुआती बढ़त दिलायी। एडिन रस्टिक ने 70वें मिनट में आस्ट्रेलिया की तरफ से बराबरी का गोल किया।

जापान लगातार सातवें विश्व कप में जगह बनाने की कवायद में है जबकि आस्ट्रेलिया 2006 से प्रत्येक विश्व कप में खेला है।

इस बीच सऊदी अरब ने जेद्दाह में पांचवें स्थान की टीम चीन को 3-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की जिससे वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। ग्रुप के एक अन्य मैच में ओमान ने वियतनाम को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। वह गोल अंतर के कारण जापान से आगे है।

ग्रुप ए में ईरान और दक्षिण कोरिया के बीच तेहरान के खाली स्टेडियम में खेला गया मैच 1-1 से बराबर छूटा। इस तरह से ईरान शीर्ष पर बना हुआ है। उसके चार मैचों में 10 अंक जबकि दक्षिण कोरिया के आठ अंक हैं।

लेबनान पांच अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उसने सीरिया को 3-2 से हराया। संयुक्त अरब अमीरात और इराक के बीच मैच 2-2 से बराबर रहा। इन दोनों टीमों के तीन-तीन जबकि सीरिया का एक अंक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!