लाइव न्यूज़ :

मोमोता के कोविड पॉजीटिव आने से जापान थाई प्रतियोगिताओं से हटा

By भाषा | Updated: January 4, 2021 11:18 IST

Open in App

बैंकाक, चार जनवरी (एपी) शीर्ष रैंकिंग के केंटो मोमोता के कोविड-19 के परीक्षण में पॉजीटिव आने के बाद जापान ने थाईलैंड में होने वाली आगामी बैडमिंटन प्रतियोगिताओं से अपने सभी खिलाड़ियों को हटा दिया है।

एकल वर्ग में दो बार के विश्व चैंपियन मोमोता को 12 से 17 जनवरी और 19 से 24 जनवरी के बीच होने वाली दो थाईलैंड ओपन सीरीज और फिर 27 से 31 जनवरी के बीच विश्व टूर फाइनल्स में भाग लेना था।

लेकिन थाईलैंड बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष कुनयिंग पतामा लीसवाद्राकुल ने कहा कि 26 वर्षीय मोमोता का शनिवार को तोक्यो में अपने साथियों के साथ अभ्यास के बाद कोविड-19 परीक्षण कराया गया जिसका परिणाम पॉजीटिव आया है। इससे पूरी टीम का बैंकाक दौरा रद्द कर दिया गया।

पतामा ने कहा, ‘‘आयोजकों की तरफ से मैं जापानी टीम के अन्य प्रतिभागियों की स्वास्थ्य चिंताओं को लेकर प्रतियोगिता से हटने के फैसले की सराहना करता हूं। मैं जापानी टीम के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम जल्द ही उन्हें कोर्ट पर वापस देखेंगे। ’’

जापान के हटने से इन टूर्नामेंट की चमक फीकी पड़ गयी है क्योंकि चीन पिछले सप्ताह ही इनसे हटने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!