लाइव न्यूज़ :

अय्यर को उम्मीद, मुंबई से पार पाने में सफल रहेगी दिल्ली की निर्भीक टीम

By भाषा | Updated: November 3, 2020 11:30 IST

Open in App

अबुधाबी, तीन नवंबर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी टीम की लगातार चार हार के बाद शानदार वापसी से बेहद उत्साहित हैं और उनको विश्वास है कि पहले क्वालीफायर में वह मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स को हराने में सफल रहेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर छह विकेट की आसान जीत से शीर्ष दो में जगह बनायी। फाइनल में पहुंचने के लिये उसे अब गुरुवार को मुंबई को हराना होगा।

अय्यर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुंबई इंडियन्स सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। लेकिन मैं यह भी कहूंगा कि हमारे पास भी निर्भीक और बेहतरीन खिलाड़ियों की टीम है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में उस दिन के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। वे इस तरह (फाइनल्स) के चरण में खेलने के बेहद अनुभवी है लेकिन मैच के दिन जिस टीम का दृष्टिकोण बेहतर रहता है और जो अच्छा प्रदर्शन करती है वह आगे बढ़ने में सफल रहेगी।’’

अय्यर ने कहा कि मुंबई के खिलाफ दुबई में होने वाले मुकाबले में सहजता से दबाव का सामना करना महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें दबाव की परिस्थितियों में चीजों को जटिल नहीं बल्कि सरल बनाये रखना होगा। हम जिस तरह से आगे बढ़ रहे थे, यह वास्तव में अच्छी जीत रही और इससे हमारा काफी मनोबल बढ़ेगा। लगातार चार हार के बाद यह जीत हमारे लिये आवश्यक थी। मैं अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से वास्तव में खुश हूं। ’’

इस बीच बेंगलोर के स्पिनर शाहबाज अहमद ने कहा कि शिखर धवन का विकेट हासिल करना विशेष था।

उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल से पहले अभ्यास शिविर से मुझे मदद मिली। आईपीएल में पहला विकेट और वह भी शिखर धवन का, यह विशेष है। यह अच्छा है कि हमारा नेट रन रेट बेहतर रहा और हम हार के बावजूद आगे बढ़ने में सफल रहे।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!