लाइव न्यूज़ :

आईडब्ल्यूएफ पेरिस ओलंपिक के लिये 10 वजन वर्गों का प्रस्ताव देने को तैयार

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर ओलंपिक खेल का दर्जा बरकरार रखने के लिये जूझ रहे भारोत्तोलन की विश्व संचालन संस्था के 2024 पेरिस खेलों के लिये कुल 10 से छह नये वजन वर्ग पेश करने करने की संभावना है जिसमें तोक्यो चरण से केवल चार को ही बरकरार रखा जायेगा और इस कदम से भारतीय युवा जेरेमी लालरिनुंगा का मौजूदा वर्ग बाहर हो जायेगा।

इस प्रस्ताव को अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ की आम परिषद द्वारा मंजूरी की जरूरत होगी जिसके बाद ही इसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के पास भेजा जायेगा।

पेरिस 2024 के लिये प्रस्तावित वजन वर्ग में पुरूष और महिलाओं के लिये पांच पांच वर्ग हैं। इसमें पुरूषों के लिये 61 किग्रा, 73 किग्रा, 89 किग्रा, 102 किग्रा और +102 तथा महिलाओं के लिये 49 किग्रा, 59 किग्रा, 71 किग्रा, 81 किग्रा और +81 किग्रा शामिल हैं।

तोक्यो में महिलाओं के लिये 49 किग्रा और 59 किग्रा तथा पुरूषों के लिये 61 किग्रा और 73 किग्रा को बरकरार रखा गया है।

वर्ष 2016 रियो खेलों में भारोत्तोलन में वर्गों में 260 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसे तोक्यो ओलंपिक के लिये घटाकर 14 वर्गों में 196 खिलाड़ी कर दिया गया था।

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएलएफ) अध्यक्ष सहदेव यादव ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह (10 वजन वर्गों) का महज एक प्रस्ताव है, यह पहले मंजूरी के लिये आईडब्ल्यूएफ की आम संस्था के पास जायेगा जिसके बाद इसे आईओसी के पास भेजा जायेगा। इसके बाद ही इन वर्गों की पुष्टि होगी। ’’

फरवरी के अंत तक इस पर अंतिम फैसले की उम्मीद है।

यादव ने कहा, ‘‘अगली आईडब्ल्यूएफ आम परिषद की बैठक की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है। उम्मीद है कि जनवरी या फरवरी तक इस पर फैसला आ जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!