लाइव न्यूज़ :

इटली के फुटबॉलर बर्नार्डेशी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:52 IST

Open in App

तुरिन, छह अप्रैल (एपी) यूवेंटस के विंगर फेडेरिको बर्नार्डेशी इटली की ओर से खेलने के बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

क्लब ने मंगलवार को बर्नार्डेशी के संक्रमित होने की घोषणा करते हुए कहा कि उनमें लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है।

यूवेंटस के डिफेंडर लियोनार्डो बोनुची भी पिछले हफ्ते इटली की ओर से खेलने के बाद कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे। इटली की राष्ट्रीय टीम के चार अन्य स्टाफ सदस्य भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

इटली के खिलाफ एलेसांद्रो फ्लोरेंजी, मार्को वेराटी, सल्वाटोर सिरिगू, विनसेंजो ग्रिफो और एलेसियो क्रगनो भी कोविड पॉजिटिव आए हैं।

बर्नार्डेशी यूवेंटस के तीसरे खिलाड़ी हैं जो विश्व कप क्वालीफायर में खेलने के बाद वायरस से संक्रमित हुए हैं। डिफेंडर मेरिह डेमिरल भी तुर्की की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने के बाद कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: पत्नी को बिना बुर्का पहने बाहर निकलने पर गोली मारी, 2 नाबालिग बेटियों की भी हत्या की

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

क्रिकेटIND vs SA, 4th T20I: लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच हुआ रद्द

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!