लाइव न्यूज़ :

लगातार मैच खेलना मुश्किल था: मिताली राज

By भाषा | Updated: November 5, 2020 20:26 IST

Open in App

शारजाह, पांच नवंबर वेलोसिटी टीम की कप्तान मिताली राज ने गुरूवार को स्वीकार किया कि उमस भरे हालात में महिला टी20 चैलेंज में 12 से भी कम घंटे के अंदर लगातार मैच खेलना मुश्किल था क्योंकि खिलाड़ियों को इससे उबरने का समय नहीं मिला।

मिताली ने ट्रेलब्लेजर्स से मिली नौ विकेट की हार के बाद कहा, ‘‘जहां तक दोपहर में खेलने की बात है तो निश्चित रूप से हमें कल के मैच से उबरने के लिये 12 घंटे का भी समय नहीं मिला। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये हां, लड़कियों के लिये खुद को तैयार करना और बीती रात खेलने के बाद दोपहर में वापस खेलना मुश्किल रहा। ’’

अन्य दो टीमों को अपने मैचों के बीच आराम करने का दिन मिला है लेकिन वेलोसिटी को 24 से भी कम घंटे में लगातार दो मैच खेलने के अलावा दुबई और शारजाह के बीच यात्रा भी करनी पड़ी।

इसके परिणामस्वरूप वेलोसिटी की टीम 15.1 ओवर में 47 रन पर सिमट गयी और ट्रेलब्लेजर्स ने यह लक्ष्य 7.5 ओवर में हासिल कर लिया।

आईसीसी की शीर्ष रैंकिंग की टी20 गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन के बारे में मिताली ने कहा, ‘‘इसलिये वह नंबर एक गेंदबाज है क्योंकि वह रणनीति के साथ उतरी और उसने तब तेजी से लेंथ एंव लाइन के साथ सांमजस्य बिठा लिया जब शेफाली ने उसकी गेंद को छक्के के लिये भेजा। इसलिये उसे पॉवरप्ले में विकेट मिले।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!