लाइव न्यूज़ :

फुटबॉल को वापस लाने में काफी साहस की जरूरत पड़ी: अंबानी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 19:32 IST

Open in App

बेम्बोलिम, 20 नवंबर भारत में बड़ी खेल प्रतियोगिता की बहाली का स्वागत करते हुए फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि कोविड-19 के बीच फुटबॉल को वापस लाने के लिये काफी साहस और दृढ़ संकल्प और योजना की जरूरत पड़ी।

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की शुरुआत केरला ब्लास्टर एफसी और एटीके मोहन बागान के बीच मुकाबले से शुक्रवार को शुरू हो रही है जो कोविड-19 महामारी के बीच भारतीय सरजमीं पर आयोजित होने वाला पहला बड़ा टूर्नामेंट है।

आईएसएल द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में अंबानी ने कहा, ‘‘इस महामारी के दौर में हमारी जिंदगी में फुटबॉल को वापस लाने के लिये काफी साहस, दृढ़ संकल्प और योजना की जरूरत पड़ी। मुझे पूरा भरोसा है कि आईएसएल के अगले चार महीने हमारी जिंदगी में खुशी, रोमांच और सकारात्मकता भर देंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि आईएसएल भारत में इतने व्यापक स्तर पर आयोजित होने वाली पहली खेल प्रतियोगिता बन जायेगी। फिर से आपके घरों में लीग की वापसी करके हम बहुत खुश हैं और इसका प्रसारण भारत के बाहर 80 से ज्यादा देशों में किया जायेगा। ’’

उन्होंने यह भी कहा कि आईएसएल का 2020-21 सत्र बहुत ही रोमांचक सत्र होगा क्योंकि इसमें दो ऐतिहासिक क्लब - मोहन बागान और ईस्ट बंगाल जुड़ गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!