लाइव न्यूज़ :

भारत को उसकी धरती पर हराना काफी मुश्किल : मोर्गन

By भाषा | Updated: March 11, 2021 20:21 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 मार्च इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन ने गुरूवार को कहा कि भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखलायें खेलकर उनकी टीम को पता चल जायेगा कि इस साल होने वाले विश्व कप की उनकी तैयारी कैसी है ।

मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से पांच मैचों की टी20 श्रृंखला और तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जानी है ।

मोर्गन ने कहा ,‘‘ हमारे लिये यह खुद को आंकने का मौका है चूंकि विश्व कप में सात महीने ही रह गए हैं । दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक भारत को उसकी धरती पर हराना काफी मुश्किल है ।’’

पहले मैच से पूर्व वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा ,‘‘भारतीय टीम को उसकी धरती पर हराना काफी मुश्किल है । विश्व कप भी यहां होना है और वे प्रबल दावेदार के रूप में उतरेंगे । ऐसे में यह हमारे लिये असल परीक्षा और चुनौती होगी ।’’

मोर्गन ने कहा कि उनके सारे खिलाड़ी फिट और चयन के लिये उपलब्ध हैं जिनमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी शामिल हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सभी फिट है और जोफ्रा चयन के लिये उपलब्ध है ।’’

उन्होंने हालांकि टीम संयोजन के बारे में बताने से इनकार किया । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं वह आपको नहीं बताऊंगा ।’’

टी20 विश्व कप अक्टूबर में भारत में खेला जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!