लाइव न्यूज़ :

ISSF World Cup: शहजर रिजवी ने गोल्ड पर निशाना लगाने के साथ बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2018 11:40 IST

भारत की ओर से दिग्गज शूटर जीतू राय ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता।

Open in App

मेक्सिको के ग्वादलजारा में में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप सीरीज में भारत के शहजर रिजवी ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रहे उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले 24 साल के शहजर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में यह मेडल जीता। साथ ही भारत की झोली में इस टूर्नामेंट से दो ब्रॉन्ज मेडल भी आए हैं।

भारत की ओर से दिग्गज शूटर जीतू राय ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता। वहीं, अपना वर्ल्ड कप खेल रहीं मेहुली घोष ने भी महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता।

रिजवी ने बनाया रिकॉर्ड

खास बात ये रही कि रिजवी ने पिछले साल जापान के दिग्गज टोमोयूकी मैट्सुडा के पिछले साल अक्टूबर में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में बनाए 241.8 अंक को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड 242.3 पॉइंट के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस इवेंट में भारत के ही दिग्गज निशानेबाज जीतू राय ने 219 अंक हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल जीता। एक अन्य भारतीय ओम प्रकाश मिथरवाल ने 198.4 अंक हासिल किए और मेडल से चूकते हुए चौथे स्थान पर रहे। ओम प्रकाश भी अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

17 साल की मेहुली ने भी किया कमाल

मेहुली ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में 228.4 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। मेहुली पिछले साल एशियन चैम्पियनशिप में जूनियर कॉन्टिनेंटल खिताब जीत चुकी हैं।वहीं भारत की ही अंजुम मुडगिल को 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में 208.6 अंकों के साथ चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। अपूर्वी चंदेला 144.1 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं।  बताते चलें कि भारत ने मेक्सिको में चल रहे वर्ल्ड कप के लिए कुल 33 शूटर्स को भेजा है जो वहां 15 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। 

टॅग्स :निशानेबाजीजीतू राय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!