लाइव न्यूज़ :

आईपीएल की मेगा नीलामी बेंगलुरू में सात और आठ फरवरी को

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी का आयोजन सात और आठ फरवरी को बेंगलुरू में करेगा । बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

यह आईपीएल की आखिरी मेगा नीलामी हो सकती है क्योंकि अधिकांश मूल आईपीएल टीमें अब इसे बंद करना चाहती हैं ।

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ कोरोना महामारी के कारण स्थिति खराब नहीं होने की दशा में आईपीएल की मेगा नीलामी भारत में होगी । दो दिवसीय नीलामी सात और आठ फरवरी को बेंगलुरू में होगी । इसकी तैयारियां चल रही हैं ।’’

ऐसी खबरें थी कि नीलामी यूएई में होगी लेकिन बीसीसीआई की फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है ।

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वैरिएंट के मामले बढने की दशा में विदेश यात्रा को लेकर प्रतिबंध हो सकते हैं जिससे भारत में इसे कराना आसान होगा ।

इस साल आईपीएल में 10 टीमें होंगी चूंकि लखनऊ और अहमदाबाद की नयी टीमें जुड़ गई हैं । दोनों टीमें के पास ड्राफ्ट में से चुने गए तीन खिलाड़ियों का ऐलान करने के लिये क्रिसमस तक का समय है । बीसीसीआई उन्हें अतिरिक्त समय दे सकता है क्योंकि सीवीसी को अभी मंजूरी नहीं मिली है ।

अधिकांश टीमों का मानना है कि हर तीन साल में नीलामी होने पर टीम संयोजन बिगड़ जाता है । दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने तो कहा था कि टीम बनाने में इतनी मेहनत करने के बाद खिलाड़ियों को फारिग करना काफी कठिन होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!