लाइव न्यूज़ :

कोहली और बीसीसीआई अधिकारियों के बीच टी20 विश्व कप को लेकर अनौपचारिक बातचीत

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:17 IST

Open in App

भारतीय टीम का पूरा ध्यान अभी इंग्लैंड में मौजूदा टेस्ट श्रृंखला को जीतने पर लगा है लेकिन कप्तान विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी आगामी टी20 विश्व कप को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। लार्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच में जीत से कोहली पर से काफी दबाव कम हुआ है लेकिन वह जानते हैं कि कप्तानी में उनका भविष्य काफी हद तक संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी20 विश्व कप में टीम के प्रदर्शन पर निर्भर है जहां भारतीय टीम को अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करनी है। पता चला है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कप्तान के साथ औपचारिक बैठक की जिसमें टी20 विश्व कप से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हां, बीसीसीआई के अधिकारियों ने कोहली से मुलाकात की लेकिन उनके बीच बातचीत का ब्योरा देना उचित नहीं होगा। लेकिन टी20 विश्व कप में बहुत कम समय बचा है तथा भारत को आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) से पहले कोई मैच (सीमित ओवरों का) नहीं खेलना है, इसलिए यह चर्चा काफी हद तक इस प्रतियोगिता के लिये खाका तैयार करने से ही जुड़ी रही। ’’भारत 14 सितंबर तक टेस्ट श्रृंखला में खेलेगा और इसके बाद खिलाड़ी आईपीएल में अपनी संबंधित फ्रेंचाइजी टीमों के साथ व्यस्त हो जाएंगे। ऐसे में अधिकारियों का कोहली से बात करना कोई आश्चर्यजनक नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!