लाइव न्यूज़ :

भारत के 16 साल के प्रज्ञानंद ने शतरंज में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन को हराया, 39 चाल में दी मात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2022 18:24 IST

Airthings Masters Chess: आर प्रज्ञानंद ने ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स में विश्व नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को हराया।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स में आर प्रज्ञानंद ने मैगनस कार्लसन को हराया।आर प्रज्ञानंद ने काले मोहरों से खेलते हुए टूर्नामेंट के आठवें दौर में कार्लसन को 39 चाल में हराया।आर प्रज्ञानंद इस जीत के साथ आठवें दौर के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर हैं।

चेन्नई: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स के आठवें दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को हराकर बड़ा उलटफेर किया। 16 वर्षीय प्रज्ञानंद ने सोमवार की सुबह खेली गई बाजी में काले मोहरों से खेलते हुए कार्लसन को 39 चाल में हराया।

उन्होंने इस तरह से कार्लसन के विजय अभियान पर भी रोक लगायी जिन्होंने इससे पहले लगातार तीन बाजियां जीती थी। भारतीय ग्रैंडमास्टर के इस जीत से आठ अंक हो गये हैं और वह आठवें दौर के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर हैं। पिछले दौर की बाजियों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले प्रज्ञानंद की कार्लसन पर जीत अप्रत्याशित रही। उन्होंने इससे पहले केवल लेव आरोनियन के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

इसके अलावा प्रज्ञानंद ने दो बाजियां ड्रा खेली जबकि चार बाजियों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अनीश गिरी और क्वांग लीम के खिलाफ बाजियां ड्रा करायी थी जबकि एरिक हैनसेन, डिंग लिरेन, जान क्रिज़स्टोफ डूडा और शखरियार मामेदयारोव से उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।

कुछ महीने पहले नार्वे के कार्लसन से विश्व चैंपियनशिप का मुकाबला हारने वाले रूस के इयान नेपोमनियाचची 19 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद डिंग लिरेन और हैनसेन (दोनों 15 अंक) का नंबर आता है। एयरथिंग्स मास्टर्स में 16 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें खिलाड़ी को जीत पर तीन अंक और ड्रा पर एक अंक मिलता है। प्रारंभिक चरण में अभी सात दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं।

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :शतरंजआर प्रज्ञानंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!