लाइव न्यूज़ :

भारत के आशु एशियाई कुश्ती में कांस्य पदक का प्लेआफ मुकाबला हारे

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:53 IST

Open in App

अलमाटी, 14 अप्रैल भारतीय पहलवान आशु एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में बुधवार को 67 किलो ग्रीको रोमन वर्गमें ईरान के हुसैन नसरूल्लाह असदी कोलमाटी के हाथों कांस्य पदक का प्लेआफ मुकाबला हार गए ।

ईरानी पहलवान ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 9 . 0 से जीत दर्ज की ।

पिछली बार आशु को कांस्य पदक मिला था और उसने इसी पहलवान को हराया था ।

भारत का कोई भी पहलवान कांस्य पदक प्लेआफ में जीत दर्ज नहीं कर सका । पहले दिन गुरप्रीत सिंह और संदीप कांस्य पदक का मुकाबला हार गए थे ।

गुरप्रीत को 77 किलो वर्ग में कांस्य पदक के प्लेआफ मुकाबले में किर्गीस्तान के काइरात्बेक तुगोलबाएव ने 5 . 0 से हराया । इससे पहले वह सेमीफाइनल में ईरान के पेजमान पोश्तम से हार गए थे ।

संदीप को 50 किलो वर्ग में किर्गीस्तान के एन अब्दुल्लाएव ने 11 . 5 से हराया । वह सेमीफाइनल में जापान के यू शिओतानी से हार गए थे ।

नीरज 63 वर्ग में क्वालीफिकेशन चरण से ही बाहर हो गए थे । सुनील कुमार 87 किलो वर्ग में क्वार्टर फाइनल में हार गए जबकि नवीन कुमार 130 किलो वर्ग में अंतिम आठ से बाहर हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!