लाइव न्यूज़ :

कुश्ती संघ से जारी विवाद के बीच क्रोएशिया जाएंगे भारतीय पहलवान, जेगरेब ओपन में हिस्सा लेंगे

By शिवेंद्र राय | Updated: January 26, 2023 17:08 IST

जो 55 खिलाड़ी जेगरेब ओपन में हिस्सा लेंगें उनमें 12 महिला पहलवान, 11 ग्रीको-रोमन पहलवान और 13 फ्रीस्टाइल श्रेणी के पुरुष पहलवान शामिल हैं। क्रोएशिया जाने वाली टीम में रवि कुमार दहिया, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, अंशु मलिक और दीपक पुनिया भी शामिल हैं

Open in App
ठळक मुद्देकुश्ती संघ से जारी विवाद के बीच क्रोएशिया जाएगी भारतीय टीमजेगरेब ओपन में भारत की पुरुष और महिला दोनो टीमें हिस्सा लेंगीटूर्नामेंट क्रोएशिया में 1 से 5 फरवरी तक खेला जाएगा

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ से जारी विवाद के बीच भारतीय पहलवान एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए क्रोएशिया जाएंगे। भारत सरकार ने भी इसकी अनुमति दे दी है। क्रोएशिया में होने वाले जेगरेब ओपन के लिए भारत की पुरुष और महिला दोनो टीमों को भारत सरकार की तरफ से अनुमति मिली है। ये टूर्नामेंट क्रोएशिया में 1 से 5 फरवरी तक खेला जाएगा और इसके लिए 55 सदस्यीय दल को मंजूरी दी गई है।

जो 55 खिलाड़ी जेगरेब ओपन में हिस्सा लेंगें उनमें 12 महिला पहलवान, 11 ग्रीको-रोमन पहलवान और 13 फ्रीस्टाइल श्रेणी के पुरुष पहलवान शामिल हैं। क्रोएशिया जाने वाली टीम में रवि कुमार दहिया, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, अंशु मलिक और दीपक पुनिया भी शामिल हैं। इस टीम का चयन खेल मंत्रालय द्वारा बनाई गई ओवरसाइट समिति ने किया है। 

बता दें कि ओवरसाइट समिति का गठन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों के बाद मामले की जांच के लिए किया गया है। इसमें बॉक्सर मेरी कॉम, योगेश्वर दत्त, तृप्ति मुरगुंडे, कैप्टन राजगोपाल और राधिका श्रीमन शामिल हैं। क्सर मेरी कॉम इस समिति की अध्यक्ष हैं।

क्या है विवाद

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले दिनों कई भारतीय पहलवानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जंतर-मंतर पर धरना दिया था। विनेश फोगाट ने तो जभूषण शरण सिंह यौन शोषण के आरोप भी लगाए थे। मामला बढ़ने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की बीच बैठक हुई, जिसमें सिंह पर लगे आरोपों की जांच होने तक उन्हें पद से हटने को कहा गया। हालांकि पहलवानों के आरोपों को बृजभूषण ने सिरे से नकार दिया था। उन्होंने कहा कि अगर उन पर लगाए आरोप सिद्ध होते हैं, तो वे फांसी पर लटकने को तैयार हैं।

इस मामले की जांच के लिए खेल मंत्रालय द्वारा बनाई गई समिति का भी पहलवानों ने विरोध किया है। पहलवानों के मुताबिक इस जांच समिति को बनाए जाने से पहले उनकी राय नहीं ली गई।

टॅग्स :WFIबजरंग पूनियाविनेश फोगाटअनुराग ठाकुरAnurag Thakur
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप

भारतपाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारत की भागीदारी एक 'मजबूरी' है, मैच के विरोध के बीच बोले अनुराग ठाकुर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!