लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला टीम ने ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: March 28, 2021 14:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च श्रेयसी सिंह, राजेश्वरी कुमारी और मनीषा कीर की भारतीय तिकड़ी ने रविवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप के अंतिम दिन महिला ट्रैप टीम स्पर्धा के फाइनल में कजाखस्तान को 6-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

स्वर्ण पदक के मैच में मेजबान देश की निशानेबाजों को जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा, उन्होंने कजाखस्तान की सारसेंकुल रिसबेकोवा, ऐजान दोस्मागामबेतोवा और मारिया दिमित्रियेंको को आसानी से पछाड़ दिया। इससे भारत के टूर्नामेंट में स्वर्ण पदकों की संख्या 14 हो गयी।

फाइनल में अनुभवी श्रेयसी और मनीषा के काफी कम शॉट निशाने से चूके और उनकी प्रतिद्वंद्वी उनके सामने काफी फीकी साबित हुईं।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी, राजेश्वरी और मनीषा ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में क्वालीफिकेशन राउंड में 321 अंक जुटाये थे जबकि कजाखस्तान की टीम ने कुल 308 अंक हासिल किये।

शनिवार को श्रेयसी और केनान चेनाई की जोड़ी ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में पदक से चूक गयी थी और चौथे स्थान पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!