लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला टीम को आस्ट्रेलिया में पृथकवास के दौरान अभ्यास की अनुमति मिलने की संभावना नहीं

By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:43 IST

Open in App

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पूर्णकालिक दौरे के लिये रविवार को आस्ट्रेलिया रवाना हो गयी लेकिन वहां कोविड-19 से जुड़े नये दिशानिर्देशों के कारण खिलाड़ियों को ब्रिसबेन पहुंचने पर 14 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को पहले उम्मीद थी कि खिलाड़ियों को एक सप्ताह के कड़े पृथकवास के बाद अभ्यास का मौका मिलेगा लेकिन अब खिलाड़ियों को 14 दिन होटल के कमरों में रहना पड़ सकता है।बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वर्तमान परिदृश्य में पहले सप्ताह के बाद अभ्यास की अनुमति मिलने की संभावना न के बराबर है। कार्यक्रम में आगे बदलाव हो सकता है। खिलाड़ियों के लिये कड़ा पृथकवास मुश्किल होगा लेकिन अभी यही स्थिति है।’’एक खिलाड़ी ने इसके सकारात्मक पहलू पर गौर किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद मुश्किल होगा लेकिन कम से कम उसके बाद तो हमें खेलने का अवसर मिलेगा। ’’भारतीय टीम पिछले एक सप्ताह से यहां अभ्यास कर रही थी। उन्हें सिडनी जाना था। इसके अलावा दो अन्य स्थल पर्थ और मेलबर्न थे लेकिन बढ़ते मामलों के कारण मैच स्थलों को भी बदल दिया गया है।क्रिकेट आस्ट्रेलिया जल्द ही बदले कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसे हालांकि क्वीन्सलैंड सरकार की मंजूरी मिलनी जरूरी है क्योंकि सभी मैच अब इसी प्रांत में खेले जाएंगे।भारतीय टीम इस दौरे में तीन वनडे, एक दिन रात्रि टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलेगी। श्रृंखला की शुरुआत 19 सितंबर के बजाय दो दिन बाद हो सकती है। नये मैच स्थल मैकाय और करारा हैं। भारत की 22 सदस्यीय टीम दुबई के रास्ते सोमवार को ब्रिसबेन पहुंचेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!