लाइव न्यूज़ :

पुरूष टीम से पहले 2027 विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर सकती है भारतीय महिला टीम : एआईएफएफ

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:51 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को कहा कि कम तवज्जो मिलने के बावजूद राष्ट्रीय महिला टीम फीफा विश्व कप के लिये पुरूष टीम से पहले क्वालीफाई कर सकती है ।

पटेल ने कहा कि एआईएफएफ को उम्मीद है कि भारतीय टीम 2027 विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर सकती है ।पटेल से सहमति जताते हुए खेल मंत्रालय ने एआईएफए से महिला टीम के 2027 विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने के लक्ष्य को लेकर रोडमैप तैयार करने को कहा ।

पटेल ने अंडर 17 महिला विश्व कप टीम के सदस्यों से वर्चुअल बातचीत में कहा ,‘‘ महिला टीम की रैंकिंग पुरूष टीम से बेहतर है जबकि महिला फुटबॉल को उतनी तवज्जो भी नहीं मिल पाती ।’’

खेलमंत्री किरेन रीजीजू की मौजूदगी में हुई बातचीत में उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि महिला टीम विश्व कप के लिये पुरूष टीम से पहले क्वालीफाई कर लेगी । मुझे 2027 विश्व को लेकर उम्मीद है । हम टीम का सहयोग करते रहेंगे ।’’

भारतीय महिला टीम 159 देशों में 55वें और पुरूष टीम 210 देशों में 104वें स्थान पर है ।

रीजीजू ने कहा ,‘‘ सीनियर और जूनियर दोनों स्तरों पर महिला टीम की रैंकिंग पुरूष टीम से बेहतर है ।हम विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने की काबिलियत रखते हैं । मुझे उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम फीफा विश्व कप के लिये क्वालीफाई करेगी । पुरूष टीम को भी क्वालीफाई करना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!