लाइव न्यूज़ :

तुर्की में फीफा मैत्री खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम कोविड-19 महामारी के बाद अपने पहले टूर्नामेंट के लिए तैयार है और 17 फरवरी से तुर्की के अलान्या में तीन अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी।

सर्बिया के खिलाफ 17 फरवरी को पहले मैच के बाद भारतीय टीम 19 फरवरी को रूस से भिड़ेगी जबकि 23 फरवरी को उक्रेन का सामना करेगी।

टीम पिछले दो महीने से गोवा में तैयारी कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय मैच टीम के लिए काफी अहमियत रखते हैं क्योंकि भारत को अगले साल 20 जनवरी से छह फरवरी तक महिला एशियाई कप की मेजबानी करनी है।

मुख्य कोच मेमूल रॉकी ने कहा कि तुर्की में होने वाले मुकाबलों से वे परख पाएंगे कि महामारी के कारण लंबे ब्रेक के बाद उनके खिलाड़ी मैच फिटनेस को लेकर किसी स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम युवा और प्रतिभावान है। यह लंबे समय में हमारा पहला टूर्नामेंट होगा लेकिन लड़कियां खुद को साबित करने के लिए बेताब हैं। हम यूरोपीय टीमों के खिलाफ खेलेंगे। यह आसान नहीं होगा लेकिन हम चुनौती के लिए तैयार हैं।’’

मेमूल ने कहा, ‘‘यूरोप की मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने से हमें एशियाई कप की तैयारी में मदद मिलेगी। लड़कियों क लिए ये अनुभव अहम होंगे।’’

भारतीय टीम में कई ऐसी खिलाड़ियों को भी जगह मिली है जिन्हें फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में हिस्सा लेना है जिसकी मेजबानी भारत को इस साल करनी थी लेकिन महामारी के कारण इसे रद्द करना पड़ा। भारत को इसकी जगह 2022 टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई है।

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: मेइबाम लिनथोइनगाम्बी देवी, सौम्या नारायणसामी।

डिफेंडर: लोइतोंगबाम आशालता देवी, एनगांगबाम स्वीटी देवी, रितु रानी, सोरोखईबाम रंजना चानू, वैंगखेम लिनथोइनगांबी देवी, क्रितिना देवी थोनाओजाम।

मिडफील्डर: मनीष, संगीता बासफोरे, सुमित्रा कामराज, प्यारी शाशा।

फारवर्ड: अंजू तमांग, इंदुमति कथिरेसन, सौम्या गुगुलोथ, डेंगमेई ग्रेस, करिश्मा पुरुषोत्तम शिरवोइकर, संध्या रंगनाथन, हेइग्रुजाम दाया देवी और सुमति कुमारी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: अंडर-19 एशिया कप फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तान के अली रज़ा के बीच हुई तीखी गहमागहमी

विश्वVIDEO: दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के बाद, बांग्लादेश में 'कलावा' पहनने पर एक हिंदू रिक्शा चालक पर भीड़ ने किया हमला

भारतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G RAM G बिल को दी मंज़ूरी, जो लेगा MGNREGA की जगह

भारत‘महाराष्ट्र में बीजेपी एक बार फिर नंबर 1’: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वोटर्स को जताया अभार

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!