लाइव न्यूज़ :

स्वीडन की शीर्ष डिवीजन टीमों के खिलाफ खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:32 IST

Open in App

मनामा, 14 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दौरे पर पिछले मैच में अपने से बेहतर रैंकिंग की चीनी ताइपे पर जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला फुटबॉल टीम अगले साल देश में होने वाले एशियाई कप की तैयारियों के लिये इस महीने के अंत में स्वीडन की दो शीर्ष डिवीजन टीमों से भिड़ेगी।

भारतीय टीम स्वीडन में शीर्ष लीग की टीमों हैमरबाइ आई एफ (20 अक्टूबर) और जुरगार्डन आईएफ (23 अक्टूबर) से भिड़ेगी।

भारतीय मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी इससे पहले इन दोनों क्लबों से जुड़े हुए थे।

भारतीय टीम पिछले कुछ हफ्तों में दुबई और मनामा में चार अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेल चुकी है जिसमें उसने संयुक्त अरब अमीरात पर 4-1 से, बहरीन पर 5-0 से और चीनी ताइपे पर 1-0 से जीत दर्ज की जबकि ट्यूनीशिया से उसे 0-1 से हार मिली।

टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ मैच 40वीं रैंकिंग की चीनी ताइपे के खिलाफ जीत वाला रहा। 57वीं रैंकिंग की भारतीय टीम के लिये सबसे खराब मैच ट्यूनीशिया के खिलाफ रहा जो फीफा रैंकिंग में 77वें स्थान पर है।

डेनेरबी ने कहा, ‘‘स्वीडन की ये दोनों टीमें काफी अच्छी हैं, दोनों मैच हमारे लिये चुनौतीपूर्ण होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!