लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टरफाइनल में जापान से हारकर उबेर कप से बाहर

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:59 IST

Open in App

आरहस (डेनमार्क), 14 अक्टूबर भारतीय महिला बैडमिंटन टीम गुरूवार को यहां क्वार्टरफाइनल में जापान से हारकर उबेर कप से बाहर हो गयी जबकि पुरूष टीम ने थॉमस कप में अपना ग्रुप चरण का अभियान चीन से हारकर समाप्त किया।

पहले ही क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर चुकी भारतीय पुरूष टीम अंतिम ग्रुप मैच में मजबूत चीन से 1-4 से पराजित हो गयी और ग्रुप में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही जिससे शुक्रवार को अंतिम आठ में उसका सामना डेनमार्क से होगा।

शीर्ष स्टार खिलाड़ी ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के बिना खेल रही भारतीय महिला टीम को साइना नेहवाल के चोटिल होने के कारण हटने से करारा झटका लगा। भारतीय महिला टीम को अंतिम आठ में जापान से पराजय का सामना करना पड़ा जिसने 3-0 की बढ़त बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।

मालविका बंसोद दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची के आगे कहीं नहीं टिक सकीं और 34 मिनट तक चले मैच में 12-21 17-21 से हार गयीं।

तनीषा कार्स्टो और रूतुपर्णा पांडा को युकी फुकुशिमा और मायू मातसुमोटो की जाड़ी से 8-21 10-21 से पराजय मिली जिससे जापान ने 2-0 से बढ़त बना ली।

अदिति भट्ट के साथ भी ऐसा ही हुआ, वह सयाका ताकाहाशी के खिलाफ दूसरे एकल में महज 29 मिनट में से हार गयी।

जापान ने इस तरह ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ मुकाबला जीत लिया।

थॉमस कप के मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ही एकमात्र जीत दर्ज कर सकी जिन्होंने 41 मिनट तक चले मुकाबले में ही जि टिंग और जोऊ हाओ डोंग को 21-14 21-14 से हराया।

इस युगल मैच से पहले भारत के लिये दिन की शुरूआत किदाम्बी श्रीकांत ने की जिन्हें शि यु कि से 36 मिनट में 12-21 16-21 से पराजय झेलनी पड़ी।

समीर वर्मा ने तीसरे मैच में लु गुआंग जू के खिलाफ पूरी कोशिश की। लेकिन वह अंत में एक घंटे 23 मिनट तक चले एकल मैच में 21-14 9-21 22-24 से हार गये जिसे भारत 1-2 से पिछड़ गया।

एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की युगल जोड़ी भी लियू चेंग और वांग यि ल्यू के खिलाफ 52 मिनट तक चुनौती पेश करने के बाद 24-26 19-21 से हार गयी।

अंत में किरण जार्ज को लि शि फेंग से 43 मिनट तक चले एकल मैच में 15-21 17-21 से शिकस्त मिली।

ग्रुप मैच में यह भारत की पहली हार थी।

भारतीय पुरूष टीम ने नीदरलैंड और ताहिती पर 5-0 से जीत दर्ज कर 2010 के बाद पहली बार थॉमस कप क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!