लाइव न्यूज़ :

भारतीय टीम ने एशिया और मध्यपूर्व ब्रिज चैम्पियनशिप जीती

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर भारतीय टीम ने संयुक्त अरब अमीरात को हराकर एशिया और मध्यपूर्व ब्रिज चैम्पियनशिप जीत ली ।

भारतीय टीम में सुमित मुखर्जी, जग्गी शिवदासानी, कैजाद अंकेलसरिया, संदीप ठकराल, राजेश्वर तिवारी और देबब्रत मजूमदार शामिल थे ।

नोएडा में हुए खिताबी मुकाबले में भारत ने 99 अंतरराष्ट्रीय मैच प्वाइंट (आईएमपी) बनाये जबकि यूएई ने 42 ही अंक बनाये ।

दोनों टीमें इटली में अगले साल 27 मार्च से 10 अप्रैल तक होने वाली विश्व ब्रिज चैम्पियनशिप में भाग लेंगी ।

इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने जोर्डन को और यूएई ने पाकिस्तान को हराया था ।

छह देशों के टूर्नामेंट में बांग्लादेश और सउदी अरब क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!