लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक से पहले भारतीय टीम अच्छी स्थिति में है: शिलानंद लाकड़ा

By भाषा | Updated: April 19, 2021 15:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 अप्रैल ओलंपिक की मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ हाल ही में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए अग्रिम पंक्ति के युवा खिलाड़ी शिलानंद लकड़ा का मानना है कि आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिए उनकी तैयारी सही दिशा में है।

भारतीय टीम ने एफआईएच प्रो लीग के दोनों मैचों में अर्जेंटीना को हराने के अलावा चार अभ्यास मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की थी।

शिलानंद ने आखिरी अभ्यास मैच में गोल कर दौरे को यादगार तरीके से खत्म किया।

उन्होंने हॉकी इंडियन से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने ओलंपिक चैंपियंस अर्जेंटीना के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे हाल के प्रदर्शनों से पता चलता है कि हम ओलंपिक जैसे बड़े आयोजन के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारा ध्यान हालांकि एफआईएच प्रो लीग में ब्रिटेन के खिलाफ अगले महीने होने वाले मैच पर है।’’

टीम में युवा खिलाड़ी होन के बाद भी शिलानंद को मौको को भुनाने में सफल रहने की खुशी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ तीन साल पहले सीनियर टीम के लिए अपना पदार्पण करने के बाद, मैंने खुद से और अधिक मैच खेलने की उम्मीद की थी, लेकिन यह बहुत प्रतिस्पर्धी है। संभावित खिलाड़ियों के कोर समूह में बहुत सारे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!