लाइव न्यूज़ :

Indian Super League 2022: हैदराबाद एफसी की टीम 19 अंक के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नइयिन एफसी को 3-1 से हराया,  10 अंक के साथ सातवें स्थान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2022 21:07 IST

Indian Super League 2022: हैदराबाद एफसी की यह नौ मैचों में छठी जीत थी और टीम 19 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर आठ मैचों में चौथी हार का सामना करने वाली चेन्नइयिन एफसी की टीम इस मुकाबले के बाद 10 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद की जीत में हालिचरण नार्जरी (65वें), चिंगलेसाना कोंशाम (74वें) और स्थानापन्न बोर्जा हेरारा (85वें मिनट में) ने गोल दागे।लगातार दो हार के पीछे छोड़ते हुए शनिवार को यहां चेन्नइयिन एफसी को 3-1 से शिकस्त दी। मैच के 71वें मिनट के बाद चेन्नइयिन एफसी को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर होना पड़ा।

Indian Super League 2022: मौजूदा चैम्पियन हैदराबाद एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में लगातार दो हार के पीछे छोड़ते हुए शनिवार को यहां चेन्नइयिन एफसी को 3-1 से शिकस्त दी। हैदराबाद की जीत में हालिचरण नार्जरी (65वें), चिंगलेसाना कोंशाम (74वें) और स्थानापन्न बोर्जा हेरारा (85वें मिनट में) ने गोल दागे।

हैदराबाद एफसी की यह नौ मैचों में छठी जीत थी और टीम 19 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर आठ मैचों में चौथी हार का सामना करने वाली चेन्नइयिन एफसी की टीम इस मुकाबले के बाद 10 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।

मैच के 71वें मिनट के बाद चेन्नइयिन एफसी को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर होना पड़ा। टीम के राइट-बैक अजीत को मैच का दूसरा येलो कार्ड दिखाया । जिससे उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। क्रोएशियाई स्ट्राइकर पेटर स्लीस्कोविक ने मैच के 78 वें मिनट में चेन्नइयिन के लिए इकलौता गोल किया।

ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा सत्र में अपने घरेलू मैदान पर जीत का रिकॉर्ड शत-प्रतिशत रखते हुए नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-1 से शिकस्त दी। ओडिशा एफसी की जीत में नंदकुमार सेकर (24वें) और जेरी मविह्मिंगथांगा (77वें मिनट में) ने गोल दागे।

सत्र में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। ओडिशा एफसी के आठ मैचों में छह जीत और दो हार से 18 अंक हो गए हैं। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी अब तब एक भी अंक हासिल करने में विफल रही है। टीम सभी आठ मैच हारकर सबसे नीचे ग्यारहवें स्थान पर बनी हुई हैं।

टॅग्स :इंडियन सुपर लीगहैदराबाद एफसीचेन्नईआईएसएल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतThalapathy Vijay Oath Ceremony Updates: एक्टर विजय ले रहे शपथ, अभिनेत्री त्रिशा सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां समारोह में शामिल?

भारतVijay CM Oath Ceremony: थलापति विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, समर्थकों के हुजूम से पटा नेहरू स्टेडियम

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!