लाइव न्यूज़ :

काहिरा में भारतीय शॉटगन कोच कोविड पॉजिटिव पाया गया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 11:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी भारतीय निशानेबाजी टीम के साथ आईएसएसएफ विश्व कप में हिस्सा लेने काहिरा गए एक शॉटगन कोच को वहां पहुंचने पर कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के एक अधिकारी ने रविवार को पीटीआई को बताया कि वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोच को तुरंत पृथकवास में भेज दिया गया।

मिस्र की राजधानी में पहुंचने पर भारतीय दल के सभी सदस्यों का परीक्षण किया गया।

कोच के अलावा भारतीय दल के अन्य सभी सदस्य नेगेटिव पाए गए हैं।

कोच में कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा था और फिलहाल वह पृथकवास में है। चिकित्सा टीम उन पर नजर रख रही है। एक या दो दिन में उनका दोबारा परीक्षण होने की संभावना है।

आयोजकों की ओर से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार सभी टीमों को प्रत्येक 72 घंटे में कोविड परीक्षण से गुजरना होगा।

भारत ने अब तक पुरुष और महिला स्कीट स्पर्धा के टीम वर्ग में कांस्य पदक जीते हैं लेकिन व्यक्तिगत स्पर्धा में कोई पदक नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!