लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक 2020: पहले दो दिन में ही भारतीय निशानेबाजों के सामने पदक जीतने का मौका, जारी हुआ कार्यक्रम

By भाषा | Updated: September 2, 2019 17:10 IST

अपूर्वी चंदेला और अंजुम मुद्गिल 25 जुलाई को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, तो सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा भी पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में चुनौती पेश करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय निशानेबाज टोक्यो में अगले साल पहले दो दिन में ही पदक जीत सकते हैं।अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ ने सोमवार को कार्यक्रम जारी किया।

नई दिल्ली, दो सितंबर।ओलंपिक में अपनी छाप छोड़ने को बेताब भारतीय निशानेबाज टोक्यो में अगले साल पहले दो दिन में ही पदक जीत सकते हैं, क्योंकि अधिकांश शीर्ष निशानेबाज पहले और दूसरे दिन ही रेंज पर उतरेंगे। दुनिया की नंबर एक निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और सातवीं रैंकिंग वाली अंजुम मुद्गिल 25 जुलाई को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ ने सोमवार को कार्यक्रम जारी किया।

इसी दिन सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा भी पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में चुनौती पेश करेंगे। दूसरे दिन 26 जुलाई को मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में उतरेंगी, बशर्ते कोटा की अदल-बदल ना हो।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में अभी तक भारत के दिव्यांश सिंह पंवार ने ही कोटा हासिल किया है। भारत के लिए अब तक देसवाल, संजीव राजपूत, मुद्गल, चंदेला, चौधरी, वर्मा, दिव्यांश, राही सरनोबल और भाकर टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके हैं।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में चंदेला विश्व रैंकिंग में नंबर एक और इलावेनिल दूसरे स्थान पर हैं। तीन मिश्रित टीम टूर्नामेंटों के प्रारूपों को भी प्रशासनिक परिषद ने मंजूरी दे दी। टीम का हर सदस्य पहले 30 मिनट में 30 शॉट लगाएगा। पहले क्वालीफिकेशन दौर से शीर्ष आठ रैंकिंग वाली टीमों के मूल अंक रहेंगे। दूसरे राउंड में टीम के हर सदस्य को 20 मिनट में 20 शॉट मिलेंगे। पहले और दूसरे रैंक वाली टीम स्वर्ण पदक के मुकाबले में आमने सामने होंगी।

टॅग्स :ओलंपिकनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!