लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरुष टीम एशियाई स्क्वाश चैम्पियनशिप के फाइनल में मलेशिया से हारी

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:58 IST

Open in App

कुआलालंपुर, चार दिसंबर शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम शनिवार को यहां 20वीं एशियाई स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के फाइनल में दूसरी वरीयता वाली मलेशिया की टीम से हार गई।

  भारत के शीर्ष खिलाड़ी सौरव घोषाल एनजी इयान यो से 10-12 4-11 8-11 से हार गए जबकि रमित टंडन और इवान येउन का मुकाबला चार गेम तक चला लेकिन वह जीत दर्ज करने में नाकाम रहे।

घोषाल ने दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया के टीम के अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरुआती गेम में टक्कर दी लेकिन अगले दो गेम आसानी से हार गए।

टंडन ने पहला गेम हारने के बाद वापसी की, लेकिन तीसरे और चौथे गेम में युन उनके मुकाबले काफी मजबूत साबित हुए।

महेश मनगांवकर ने मोहम्मद सैफीक कमाल को सीधे गेमों (11-9,11-7,11-8)  में हराकर सांत्वना जीत हासिल की।

यह तीसरा मौका था जब भारतीय पुरुष टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1981 और 2012 में फाइनल में पहुंची थी।

भारतीय महिला टीम शुक्रवार को सेमीफाइनल में हांगकांग से हार गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!